Monday, 24 March 2025

नीतू चंद्रा, शेखर सुमन, गरिमा देवी और अलोक सिन्हा पहुंचे पटना चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड्स में

चम्पारण निवासी सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री, निर्माता एवं नृत्यांगना नीतू चंद्रा, अभिनेता शेखर सुमन और हाल ही में  63258 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर निगम की पहली मेयर बनी गरिमा देवी सिकारिया को पटना में आयोजित चैंपियंस ऑफ चेंज कार्यक्रम में गवर्नर द्वारा  चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड्स से सम्मानित किया गया । 

इस शानदार मुलाकात के मौके पर भोजपुरी एवं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर कई महत्वपूर्ण एवं गंभीर विषयों पर चर्चा हुई।



Shekhar Suman at Patna for Champions of Bihar Awards at Raj Bhawan

Shekhar Suman at Patna for Champions of Bihar Awards at Raj Bhawan with Alok Sinha



Thursday, 6 March 2025

नीतू चंद्रा ने फूहड़ गीतों पर लगे प्रतिबन्ध लगाने के लिए पटना हाई कोर्ट में पी आई एल दाखिल की

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने पटना हाई कोर्ट में भोजपुरी और हिंदी गानों में फैली अश्लीलता के खिलाफ पी आई एल दाखिल की है। 

नीतू चंद्रा का कहना है की कालेज जाने वाली या रास्ते पर चलने वाली लड़कियां जब फूहड़ और अश्लील गाने सुनती हैं तो उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। और उन्हें शर्मिंदा होकर अपनी नज़रें झुका कर रास्तों से गुजरना पड़ता है।  

नीतू चंद्रा का कहना है की ऐसे फूहड़ और अश्लील गानों और गाने वालों पर प्रतिबन्ध लगना चाहिए और ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। निवेदिता निर्विकार की अगुवाई में नीतू चंद्रा ने Public Interest Litigation यानि जनहित याचिका दायर की है। 

इस जनहित यचिका में कहा गया है कि इस तरह के अश्लील गानें महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा करते हैं। बच्चों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है और ऐसे गानों के चलते महिलाएं घर में टीवी नहीं देख पाती। ये गाने महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं और समाज को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।  

नीतू चंद्रा ने बिहार में ऐसे गानों पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है जो हमारे समाज की मानसिकता को ख़राब कर रहे हैं और ये खासकर महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ रहा है।  

उनके इस कबीले तारीफ कदम की मीडिया ने भी सराहना की है।  ये जनहित याचिका बुधवार को नीतू चंद्रा ने अपने बिहार दौरे के दौरान पटना कोर्ट में दाखिल की इस दौरान उनके साथ मुंबई से TALENT 4 FILM के सी.ई.ओ अलोक सिन्हा भी साथ थे।  

- अरुण कुमार कमल

 


सारेगामा म्यूजिक पर फिर से लॉन्च होगा सॉन्ग "एक हसीना थी"

निर्माता हरिओम शर्मा का नया म्यूजिक एल्बम एक हसीना थी जल्द ही लॉन्च होने वाला है। यह म्यूजिक सॉन्ग सारेगामा म्यूजिक पर लॉन्च होगा। 


इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन रोहिन बनर्जी कर रहे हैं। यह म्यूजिक वीडियो सपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रहा है। इसमें मुख्य कलाकार हैं असीम पटवारी, शिवानी गिरी, आशिता जैन, बबीता मिश्रा, समीक्षा गोस्वामी, आयुषी तिवारी। इस म्यूजिक वीडियो के कोरियोग्राफर एग्नेश हैमिल्टन, प्रोडक्शन मैनेजर गौरी दास, एग्जीक्यूटिव प्रोडक्ट प्रोड्यूसर नटवर चावड़ा हैं। तथा म्यूजिक को रीक्रिएट किया है देव आशीष। इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में पुराने गाने को रीक्रीएट कर एक नई स्टोरी बनाई गई है। 

इस म्यूजिक वीडियो सांग के निर्माता हरिओम शर्मा दूरदर्शन के लिए वसुंधरा सीरियल का निर्माण कर रहे हैं जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े और अनुभवी कलाकार काम कर रहे हैं। हरिओम शर्मा ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों और सीरियल का निर्माण किया है। इनके जीवनगाथा भी बड़ी दिलचस्प है। हरिओम शर्मा हरियाणा के गुड़गांव के भोड़ाकला के निवासी हैं। इनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आये, अपनों ने धोखा दिया मगर ये अपनी जंग लड़ते रहे। उनके विपरीत समय में जब उनके सगे रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ लिया तब उनकी ईमानदारी और सच्चाई ने उनका साथ दिया। अपना कार्य लगन से करते रहे और  अपने दम पर नया मुकाम हासिल किया है। कई नए कलाकार और टीम को इन्होंने काम दिया। 

इनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं। इन्होंने कई फिल्म और सीरीज का निर्माण किया। हरिओम ने बतौर निर्माता मराठी फिल्म 'थाम्ब लक्ष्मी थाम्ब' बनाया जिसमें अभिनेत्री नगमा मुख्य भूमिका में थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'कमाल धमाल' बनाया और कसाब पर बेस्ड फिल्म 'टेरेरिस्ट देश के दुश्मन' बनाई है।

म्यूजिक एल्बम में काम करने वाले अभिनेता असीम पटवारी इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस सॉन्ग की शूटिंग गोरेगांव फिल्मसिटी में हुई है जो लगभग पूरी हो चुकी है। असीम पटवारी ने बताया कि निर्देशक रोहिन बनर्जी और निर्माता हरिओम शर्मा के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा। यह गीत कर्ज फिल्म के सुपरहिट गीत का रिमेक है लेकिन इसका फिल्मांकन बेहद खूबसूरती से किया गया है। गाने को गति देता हुई एक नवीन रोमांचक कहानी रची गई है जो श्रोता और दर्शकों को आकर्षित करेगी।

- अरुण कुमार कमल